फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने की जताई इच्छा, पति ने तीन तलाक देकर किया आजाद, इस बात पर हुआ समझौता

Thu, 26 Mar 2026 08:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में महिला ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताते हुए पति से तलाक मांगा। कैराना तहसील में समझौते के दौरान पति ने तीन तलाक देकर पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन
तीन तलाक का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में पति पत्नी के विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताते हुए पति से तलाक की मांग की, जिसके बाद कैराना तहसील में समझौते के दौरान पति ने पत्नी को तलाक देकर उसे आजाद कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ पुलिस के 420 धुरंधरों को दिखाई गई ‘धुरंधर-2’ फिल्म, बोले-काफी सीखने को मिला, गरमाई सियासत 

प्रेमी के साथ रहने की जताई इच्छा
जानकारी के अनुसार झिंझाना थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी करीब पांच वर्ष पहले सिसौली थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। मामले को लेकर कैराना तहसील में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया।

समझौते के दौरान पति ने बताया कि उसकी पत्नी झिंझाना क्षेत्र के एक युवक के संपर्क में है और अब उसी के साथ रहना चाहती है। महिला ने भी मौके पर मौजूद लोगों के सामने इस बात को स्वीकार करते हुए प्रेमी के साथ आगे जीवन बिताने की इच्छा जताई।

विज्ञापन

समझौते के बाद तलाक देकर किया आजाद
बताया गया कि पति ने पत्नी की खुशी को देखते हुए उसे तलाक देने का फैसला किया। समझौते के दौरान ही पति ने पत्नी को तलाक देकर उसे उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। सिसौली थाना क्षेत्र से युवक के साथ करीब पंद्रह लोग भी कैराना तहसील पहुंचे थे। दोनों पक्षों की सहमति से राजीनामा कराया गया और मामला शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।

पुलिस ने भी की पुष्टि
इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से समझौता हुआ है और महिला ने अपनी इच्छा से प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें