शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र में तीन तलाक एक मामला प्रकाश में आया है। शादी के दो साल बाद भी संतान न पैदा होने से नाराज पति ने पहले तो पत्नी के साथ मारपीट की और फिर बाद में तीन बार तलाक बोलते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी दो साल पूर्व मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया कि शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा। महिला ने कहा कि उसे अभी तक कोई संतान नहीं हुई है। इस बात को लेकर पति उससे आए दिन मारपीट करने लगा। उसने कई बार उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
यह भी पढ़ें: यूपी: ससुर ने किया दुष्कर्म, जेठ ने छेड़छाड़, मुंबई में बैठे पति से की शिकायत तो दिया तीन तलाक
आरोप है कि रविवार को भी संतान नहीं होने का ताना मारते हुए पहले उससे मारपीट की और फिर तीन बार तलाक बोलते हुए घर से बाहर निकाल दिया।
वहीं थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/