फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रेमिका के साथ पति को पकड़ा, होटल से लेकर सड़क तक धुनाई

Fri, 14 Apr 2023 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तेजगढ़ी पर एक रेस्टोरेंट में पति को दूसरी युवती के साथ देखकर पत्नी भड़क गई और दोनों की पिटाई की। इस दौरान लोगों ने वीडियो बना ली और वायरल कर दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा, लेकिन तेजगढ़ी चौकी पास में ही होने के बाद भी पुलिस काफी देर से पहुंची।
विज्ञापन

मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी निवासी युवक का जयभीम नगर निवासी युवती प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह दोनों तेजगढ़ी चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठे थे। तभी पत्नी पहुंच गई और विवाद शुरू हो गया। महिला ने युवती से गाली-गलौज कर दी, जिसका युवक ने विरोध किया। लड़ते-लड़ते रेस्टोरेंट से बाहर आ गए। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और किसी तरह से दोनों महिलाओं को अलग किया। बाद में युवक पत्नी के साथ चला गया, जबकि प्रेमिका ई-रिक्शा में बैठकर चली गई। मेडिकल थाना प्रभारी ने बताया कि पति को पत्नी ने किसी अन्य महिला के साथ रेस्टोरेंट में बैठा देख लिया था, जिस पर विवाद हो गया था। किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि मेडिकल पुलिस को वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें