फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शौहर ने बीवी पर डंडे से किया हमला, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर/मेरठ। थाना क्षेत्र के बढ़ीवाला गांव में मेरठ के सरधना निवासी रुखसार (35) की कहासुनी के बाद उसके शौहर ने डंडे से हमला कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन घायल को लेकर मेरठ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान पीड़िता की मौत हो गई है। मायके वालों ने पति समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेरठ जिले के सरधना के मोहल्ला धर्मपुरी ईदगाह नई बस्ती निवासी रुखसार (35) का विवाह करीब 14 साल पहले छपार क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला निवासी मुरसलीन के साथ हुआ था। दंपती सरधना में रह रहा था। शनिवार को बच्ची की टीसी लेने की बात कर मुरसलीन अपनी पत्नी को बढ़ीवाला ले आया। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने डंडे से अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। सिर में चोट लगने से रुखसार गंभीर रूप से घायल हो गई और हमलावर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग पीड़िता को पहले जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रुखसार की मौत हो गई। मृतका के भाई उस्मान ने आरोपी पति और ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एक आरोपी सरधना और एक बिजनौर का रहने वाला है। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरधना से बच्चे का टीसी लेने आया था दंपती
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर विवाद था। इसी वजह से दंपती सरधना में रह रहा था। स्कूल में एक बच्ची के प्रवेश के लिए टीसी की जरूरत थी, दोनों शनिवार सुबह आठ बजे सरधना से बढ़ीवाला के लिए निकले थे। दोपहर के समय दोनों के बीच झगड़ा हुआ। दोनों के चार लड़के व दो लड़कियां हैं। बड़ा बेटा नौ वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें