फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव कोल में छह मई को विवाहिता अंकुर पत्नी बिट्टू की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

छह मई को गांव कोल में अंकुर फंदे पर झूलती मिली थी। महिला को क्षेत्र के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। मृतका के गले पर रस्सी के निशान होने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचित किया गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतका के मायका पक्ष को घटना की जानकारी दी थी। मृतका अंकुर के भाई बुलंदशहर निवासी कृष्ण कुमार की तहरीर पर आरोपी पति बिट्टू, जेठ सतीश, जेठानी विनीता व गोलू के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी पति बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें