फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाहिता की मौत के मामले में पति और सास को जेल भेजा

विज्ञापन
विवाहिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार पति व सास। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना (मेरठ)। गांव ढिकौली में गत शुक्रवार को विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटके मिलने के मामले में पुलिस ने पति व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इंद्रापुरी मोदीनगर निवासी गजेंद्र सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी बेटी नेहा की शादी 6 अप्रैल 2025 को गांव ढिकौली निवासी नितिन के साथ सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुई थी। हैसियत के अनुसार ढाई लाख रुपये के गहने शादी में दिए थे लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले नेहा से दहेज में बाइक व नकदी की मांग करने लगे। नेहा का पति नितिन, देवर नीरज, सास सुनीता, ननद शीतल नेहा के साथ आए दिन गाली गलौज व मारपीट के साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगे।
विज्ञापन

21 नवंबर की रात 8:46 बजे नेहा ने कॉल करके बताया कि ससुराल वाले दहेज के कारण मारने का प्लान बना रहे हैं, आकर बचा लो। उन्होंने नेहा से अगले दिन सुबह आने के लिए कह दिया लेकिन उसी रात ससुराल वालों ने फांसी देकर नेहा को मार दिया।
विज्ञापन

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पति, सास, देवर व ननद को नामजद किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि पति नितिन व सास सुनीता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया। शेष दो आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें