फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज के लिए हत्या में पति और ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट में दहेज के लिए विवाहिता अर्शी की गला घोटकर हत्या की गई। पोस्टमार्टम में गला घुटना मौत का कारण बताया गया है। इस मामले में पुलिस ने दहेज हत्या में आरोपी पति साकिब और ससुर आसिफ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। फरार जेठ और जेठानी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। लक्खीपुरा निवासी इरशाद ने बताया कि उन्होंने अर्शी की शादी आठ महीने पहले अहमदनगर के रहने वाले साकिब के साथ की थी। इरशाद का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पहले एक लाख की मांग करते हुए ससुराल वालों ने अर्शी को घर से निकाल दिया था। लेकिन बाद में रिश्तेदारों के समझाने पर उसे ले गए थे। शनिवार को अर्शी के ससुराल वालों ने मायके में फोन कर अर्शी की खुदकुशी के बारे में जानकारी दी थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया था। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि आरोपी पति सकिब और ससुर असिफ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें