फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घुड़चढ़ी के समय हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में घुड़चढ़ी के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। आरोप है कि युवक को हर्ष फायरिंग के विरोध करने पर गोली मारी। परिजनों ने युवक को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा निवासी चीनू कुमार पुत्र जसवीर ने तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई चिंटू शनिवार रात परचून की दुकान से सामान लेने जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी युवक की घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। वहीं, घुड़चढ़ी के दौरान की जा रही हर्ष फायरिंग के दौरान चिंटू गोली लगने से घायल हो गया।
आरोप है कि घुड़चढ़ी में गांव का ही आकाश पुत्र हृदयेश तमंचे से फायर कर रहा था। फायरिंग का विरोध करने पर आरोपी ने चिंटू पर हमला करते हुए फायरिंग की। गोली लगने से चिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित के परिजनों ने घायल को सरधना के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर आरोपी आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग में बच्चा घायल
सरधना। चौक बाजार से कस्बा निवासी एक युवक की घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था। घुड़चढ़ी देखने आया 10 वर्षीय फरहान पुत्र हसमत आतिशबाजी की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी। जिसकी चपेट में आकर फरहान घायल हुआ है। जिसे सुभारती अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि, मामले को लेकर अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें