मवाना। कस्बे के मोहल्ला तिहाई निवासी विवाहिता ने पति पर दहेज मांगने व विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पहले मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत हुई थी। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति बाइक व गैस सिलिंडर दहेज में लाने की मांग करने लगा। रक्षाबंधन पर वह अपने मायके आई तो पति ने कुछ युवकों को उसके भाई के साथ मारपीट करने के लिए भेजा और स्वयं आकर उसके आठ माह के नवजात को लेकर चला गया। हालांकि, बाद में ननद बेटे को दे गई। अब वह लगातार मायके पक्ष को धमकी दे रहा है। विवाहिता ने कार्रवाई की मांग की है।