फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रेम विवाह करने वाले पति पर लगाया मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। महिला ने तहरीर देकर प्रेमजाल में फंसाकर प्रेम विवाह करने का आरोप लगाया है। आरोपी की पहले से ही दो पत्नियां हैं। अब उससे गलत धंधा करवाना चाहता है। विरोध करने पर मारपीट की और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी भूरी ने तहरीर में बताया कि मोहल्ले के ही व्यक्ति ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर 22 दिसंबर, 2023 को न्यायालय में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पता चला कि उसके पति की पहले से ही दो पत्नियां हैं। आरोपी पत्नियों से गलत धंधा कराता है। विरोध करने पर पहली दोनों पत्नियों को छोड़ दिया। आरोप है कि कुछ दिन उसे ठीक प्रकार रखने के बाद आरोपी उसे खाने में कोई नशीला पदार्थ देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाता था। जिसका वीडियो उसने बना रखा है। आरोपी उसे दूसरों के पास भेजने का दबाव बनाता। विरोध करने पर मारपीट करता। उसके फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता है। छह माह से वह इधर-उधर रह रही है। वह अपनी बहन के यहां रह रही थी। आरोपी पति वहां पहुंचा और दोनों के साथ मारपीट की। उसे गाड़ी में डालकर मवाना ले आया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


घर के बाहर से रेहड़ा चोरी
मवाना। गांव देदूपुर निवासी कालूराम ने तहरीर में बताया कि वह रेहडा चलाकर जीवन यापन करता है। बृहस्पतिवार की रात उसने रेहड़ा घर के बाहर खड़ा किया था। जिसे किसी ने चोरी कर लिया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें