फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति पर मारपीट, बच्चों को बंधक बनाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मंडी चमारान निवासी एक महिला ने अपने पति पर गाली-गलौज, मारपीट और बच्चों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उसने पति से जान का खतरा भी बताया है।
गीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति ललित कुमार उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। महिला के अनुसार, पति ने उसे, बेटी और दो छोटे बच्चों को घर में बंद कर पीटा। इस दौरान एक बेटे को भी चोटें आईं। 15 अगस्त को भी पति ने महिला और बच्चों के साथ मारपीट की। उसने घर के सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और सभी को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। महिला किसी तरह पड़ोसी की छत से बाहर निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पति उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें