फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली के खिलाफ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकघर के कर्मचारियाें पर लगाया आरोप
विज्ञापन

बैंक प्रबधकों से शाखाओं पर आधार कार्ड बनाए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
किठौर। चौधरी चरण यूनिवर्सिटी के दर्जनाें छात्रों ने नगर स्थित डाकघर के कर्मचारियों के विरुद्ध आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को हंगामा किया। वहीं, उन्होंने नगर स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबधंकों को आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था करने के लिए मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के छात्र नेता शान मोहम्मद के नेतृत्व में दर्जनों छात्र नगर स्थित डाकघर पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डाकघर कर्मचारी आधार कार्ड बनाए जाने की एवज अवैध वसूली कर रहे हैं। जिस पर कर्मचारी वहां से खिसक गए। शान मोहम्मद का कहना है कि कर्मचारी सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। नगर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग परेशान हैं। नगर के किसी भी बैंक में आधार कार्ड बनाए जाने की सुविधा नहीं है। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने यूनियन बैंक, पीएनबी, एसबीआई और इलाहाबाद बैक शाखाओं के प्रबंधकों को आधार कार्ड बनाए जाने की व्यवस्था कराने की बाबत मांग पत्र सौंपा। जिस पर बैंक प्रबधकों ने शीघ्र ही शाखाओं में आधार कार्ड बनाए जाने की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि शीघ्र ही डाकघर में अवैध वसूली नहीं रोकी गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस बाबत पोस्टमास्टर विनोद कुमार का कहना है कि प्रदर्शनकारियों का आरोप निराधार है। यदि आवेदक के दस्तावेज पूरे हैं तो कोई भी कर्मचारी आधार कार्ड बनाने से इनकार नहीं कर सकता है। प्रदर्शनकारियों में रिजवान, बाबर मतलूब, जावेद, अमित गौतम, सकिब, वारिस, शाहरूख आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें