फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से राहत मिली ना मदद गांव में मौजूद है सैकड़ों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। दर्द उनके सीने में भी है, जो दोनों ओर से बाढ़ में घिरे हुए हैं। पिछले तीन दिनों में उनके पास ना तो कोई राहत पहुंची और न ही किसी तरह की कोई मदद।
विज्ञापन

यह मामला गंगा के पार बसे गांव बधवा खेड़ी का है। जहां पर सैकड़ों लोगों की जान आफत में है। गंगा के दोनों ओर से यह गांव बाढ़ में फंसा हुआ है। बावजूद इसके यहां पर कोई मदद नहीं पहुंची है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने बाढ़ राहत कंट्रोल रूम पर भी सूचना दी उसके बाद भी कोई मदद नहीं मिली। मंगलवार को हरिद्वार से सूचना मिली की गंगा का जलस्तर चार लाख क्यूसेक हो गया। जिससे गंगा के किनारे बस इस गांव के लोग चिंतित हो गए। दोनों धाराओं के बीच में मौजूद गांव बधवा खेड़ी के ग्रामीणों ने समय रहते अपने बच्चों को तो सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया लेकिन खुद सैकड़ों ग्रामीण गांव में ही फंस गए। बधवा खेड़ी निवासी ग्रामीण टोनी, अज्जू सिंह, नितिन कुमार, अभिषेक कुमार, विनय, जय सिंह, मेनपाल सिंह, राजवीर सिंह, सतीश नाथ, कुलदीप आदि ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ राहत कार्यों के लिए प्रशासन भले ही कुछ गांव में राहत सामग्री पहुंचकर कागजी कार्रवाई को पूरी कर रहा हो परंतु यह हकीकत है कि उनके गांव में पिछले पांच दिनों से न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा और न ही कोई बाढ़ राहत सामग्री पहुंची। ग्रामीण पिछले चार दिनों से गंगा की मुख्य धारा और दूसरी ओर चांदपुर बिजनौर की और पांडव नगर चौकी के पास से बहती गंगा की धारा के बीच फंसे हुए हैं। कुलदीप ने बताया कि बाढ़ राहत चौकी और बाढ़ कंट्रोल रूम पर भी सहायता के लिए संपर्क किया गया परंतु कोई सहायता पिछले 24 घंटे में उन्हें नहीं मिली है। अब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकलकर हस्तिनापुर से चांदपुर जाने वाले मार्ग पर बैठ गए हैं और किसी मदद का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि हस्तिनापुर की ओर जाने वाला यह मुख्य मार्ग भी बाढ़ के कारण कट गया है। कुछ ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरे और खाने-पीने की वस्तुओं को बाजार लेने गए और फिर वापस आ गए।
दवाइयों के लिए हो रही बड़ी मुश्किल
इन गांव में कोई राहत टीम नहीं पहुंच पा रही है। जिस कारण ग्रामीणों को न तो स्वस्थ सेवाएं मिल रही है और न ही पशु चिकित्सा की कोई सेवा मिल पा रही है। जिस कारण ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए गंगा की धारा को पार करके जरूरत का सामान जुटा रहे हैं जबकि गांव के दोनों ओर के रास्ते पूरी तरह बाधित है। एक और गंगा पुल के संपर्क मार्ग पर चलना संभव नहीं है तो दूसरी ओर चांदपुर मार्ग पर भी कई फीट पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन


तुरंत पहुंचाई जाएगी बाढ़ राहत सामग्री
टीम लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर राहत सामग्री पहुंचा रही है। अगर बधवा खेड़ी गांव में टीम नहीं पहुंची है तो तुरंत इसके लिए टीम को निर्देश दिए जाएंगे। टीम गांव में पहुंचकर जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान करेगी। - सूर्यकांत त्रिपाठी एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें