बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों का जत्था रवाना
बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए शिव भक्तों का पहला जत्था मंगलवार को मेरठ से रवाना हो गया। बर्फानी बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बाबा के दर्शन पाने के लिए भक्तों में उत्साह था। बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष महानगर से सैकड़ों भक्त जाते हैं। मंगलवार को ईव्ज चौराहा से दो बसों में सवार होकर लगभग सौ भक्त यात्रा के लिए रवाना हो गये। ईव्ज चौराहे पर भक्तों को छोड़ने के लिए उनके परिवार वाले भी पहुंचे। बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
ईव्ज चौराहा से बस काली पलटन स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने बाबा औघड़नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इसके बाद यात्री पानीपत मार्ग होते हुए पहल गांव के लिए रवाना हुए। यात्रा के लिए जाने वालों में विजय आनंद, विवेक शर्मा, अजय शर्मा, मनोज शास्त्री, अंजू देवी, शांति देवी, प्रिंसी, चंचल, हर्षित आदि रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/