फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस ने किया परेशान, आज फिर बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। बारिश के बाद उमस ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। शनिवार को सुबह से ही हवा का रुख शांत रहा, जिस कारण उमस व चुभन वाली गर्मी ने परेशान रखा। पारा चढ़कर 35 के पास पहुंच गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। रविवार को बारिश हो सकती है। बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक्यूआई का स्तर 70 दर्ज किया गया। गंगानगर में 71, जयभीम नगर में 65, पल्लवपुरम में 73, बेगमपुल 77, दिल्ली रोड 79 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें