फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस छुड़ा रही पसीना, बारिश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस छुड़ा रही पसीना, बारिश का इंतजार
विज्ञापन

मोदीपुरम। बारिश न होने के चलते उमस और चिलचिलताी धूप ने शहरवासियों का दम निकाल दिया है। दिन का तापमान भी सामान्य से ऊपर होने के कारण राहत नहीं मिल रही है। आने वाले दो दिनों में हल्की बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन

गर्मी के कारण मौसम में अभी भी उतार चढ़ाव आ रहा है। अगस्त के अंतिम दिनों में मौसम इतना गर्म हो रहा है कि दिन में पसीने नहीं सूख रहे। बृहस्पतिवार को मौसम दिन में गर्म रहा। बुधवार की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट हुई, लेकिन उमस ने बेहाल कर दिया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 75 व न्यूनतम 62 प्रतिशत दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नया सिस्टम बन रहा है, जिसका असर वेस्ट यूपी में भी दिखाई देगा। 31 अगस्त से 2 सितंबर तक वेस्ट यूपी में हल्की से माध्यम बारिश होने के आसार हैं। इससे पहले कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। अभी गर्मी का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें