सुमित गुर्जर की तेरहवीं पर महापंचायत
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा एनकाउंटर में मारे गए सुमित गुर्जर की तेरहवीं पर सोमवार को बागपत के चिरचिटा में महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में भाजपा सांसद हुकुम सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी, मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना, सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह गुर्जर, सपा नेता अतुल प्रधान, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर आदि नेता शामिल रहे। इस दौरान हुकुम सिंह ने ऐलान किया कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलेंगे और सीबीआई जांच की मांग करेंगे। साथ उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपए की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को 10 दिन का समय दिया है। इस दौरान हर किसी ने सुमित गुर्जर को श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने बीते बुधवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा था कि 16 अक्तूबर को सुमित की तेरहवीं में पश्चिम यूपी के सभी गुर्जर जमा होंगे। कहा था उसी दिन अगली रणनीति का फैसला लिया जाएगा।
सपा एमएलसी ने सुमित गुर्जर को निर्दोष बताया था। उन्होंने कहा था कि मामले की सीबीआई जांच हो। सुमित को निर्दोष पाए जाने पर दिया जाए शहीद का दर्जा। उन्होंने सुमित के परिजनों का जिक्र करते कहा कि उनकी आर्थिक मदद की जाए। आखिर में उन्होंने कहा कि पुलिस अपने नंबर बढ़ाने के लिए फर्जी एनकाउंटर कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/