- फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची, आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हाईवे पर कैलाशी अस्पताल के पास बने दो ढाबों में अचानक आग लग गई। घटना के समय दोनों ढाबे बंद पड़े थे। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक ढाबों के अंदर रखा सारा सामान जल चुका था। जांच के दौरान सामने आया कि ढाबे के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ था। हाईवे पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया।
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर परीक्षितगढ़ निवासी महिला खुशबू का ढाबा है। पास में ही गगन ढाबा भी है। बृहस्पतिवार को दोनों ढाबे बंद थे। रात के समय अचानक से ढाबों के अंदर धुंआ उठने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया लिया। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर ढाबा संचालक मौके पर आ गए। एफएसओ आरके सिंह का कहना है कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। ढाबों के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ था।