फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एचएस क्रिकेट क्लब ने चार विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बागपत रोड स्थित डीपीएस क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे हिम्मत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में एचएस क्रिकेट क्लब ने अंसल क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया। अंसल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में पांच विकेट पर 310 रन बनाए। विपिन जंगड़ ने 86, दानिश सैफी ने 67 और गोविंद ने 60 रन बनाए। एचएस क्लब के गेंदबाज राजू ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एचएस क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में छह विकेट पर 311 रन बनाकर मैच जीत लिया। शशांक दीप ने 62 गेंदों पर 186 और रोहित ने 32 रन बनाए। अंसल क्लब के गेंदबाज ललित ने दो विकेट लिए। शशांक दीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर एडवोकेट दीपक शेरवाल और कोच प्रभास राजू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें