मेरठ। प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए बजट में किसानों के निजी नलकूपों की बिजली फ्री करने की घोषणा की गई थी। एक अप्रैल से बिजली फ्री करने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक इसे लेकर शासन की ओर से कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।
मेरठ क्षेत्र की बात करें तो यहां वर्तमान में 80 हजार नलकूपों के कनेक्शन हैं, जबकि किसानों की संख्या लाखों में है। अभी तक किसानों ने नलकूपों पर मीटर नहीं लगवाए हैं। शासन का आदेश न आने पर पीवीवीएनएल अधिकारी भी असमंजस की स्थिति में हैं। हालांकि अधिकारी मीटर लगाने की तैयारी भी कर रहे हैं।
नहीं लगने देंगे नलकूपों पर मीटर
किसानों के नलकूपों पर मीटर नहीं लगने देंगे। इसके लिए आंदोलन भी करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। - अनुराग चौधरी, जिला अध्यक्ष भाकियू
किसानों को परेशान कर रहे अधिकारी
बिजली मीटर लगाने के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। अगर बिजली खपत का पता लगाना है तो पीवीवीएनएल खुद इसका इंतजाम करे, किसान मीटर नहीं लगवाएगा।
विजय राघव, महानगर अध्यक्ष, किसान मजदूर संगठन