फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्लॉट नाम नहीं करने पर मां का सिर फोड़ा

Tue, 21 Mar 2023 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नई बस्ती स्थित भीमनगर निवासी कमलेश अपने छोटे बेटे प्रवेश के साथ रहती हैं। पीड़िता ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अजय शराब पीने का आदी है और उनके साथ गलत व्यवहार करता है। उसने अजय को संपत्ति से बेदखल कर दिया है। आरोप है कि 18 मार्च को वह अपने साले के साथ पहुंचा और एक प्लॉट को अपने नाम करने की जिद करने लगा। इन्कार करने पर उसने डंडा मारकर मां का सिर फोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पीड़िता एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के कार्यालय पहुंची और आरोपी बेटे पर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें