फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर कैसे होगा काबू, सैनिटाइजेशन महज दिखावा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन कोरोना संक्रमण के मरीज कम मिलने का दावा कर रहा है। हर रोज बैठक हो रही हैं। हालांकि हकीकत यह है कि सैनिटाइजेशन भी महज दिखावा रह गया है। सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी निभाने वाले विभाग अब पल्ला झाड़ रहे हैं। हालांकि हर रोज कोरोना के शहर और देहात में औसतन 150 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। जिले में प्रत्येक दिन 70 से 80 इलाके ऐसे होते हैं जहां हर रोज कोरोना मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन को लेकर एक तरफ जहां फायर विभाग को जिम्मेदारी दी गई थी। उसके द्वारा हॉट स्पॉट, कंटेनमेंट जोन, सरकारी भवनों को सैनिटाइज किया जाता था। कोविड अस्पताल के आसपास हर रोज शुरुआत में फायर ब्रिगेड सैनिटाइजेशन करता था। वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, सड़कों और सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजेशन का जिम्मा नगर निगम पर है। इसके बावजूद अब सैनिटाइजेशन नहीं किया जा रहा है। नगर निगम की टीम दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही है। फायर विभाग की टीम भी सीमित इलाकों में सैनिटाइजेशन कर रही है। ऐसे में जिस मोहल्ले या गांव में कोरोना मरीज मिलते हैं उन्हें भर्ती कराने में भी 24 घंटे से 48 घंटे तक लग रहे हैं। यहां सैनिटाइजेशन नहीं होने से आसपास के लोगों को चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें