फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुदड़ी बाजार में दबंगई: कहां से आए इतने हथियार, हिस्ट्रीशीटर शाहिद अखलाक को कैसे मिला शस्त्र लाइसेंस

Thu, 12 Sep 2019 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक व उनके भाई राशिद अखलाक की हिस्ट्रीशीट (नंबर 168 और 162) कोतवाली थाने में खुली हुई है। इसके बावजूद भी शाहिद अखलाक को पुलिस-प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस दिया हुआ था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है। 
विज्ञापन


मेरठ कोतवाली के गुदड़ी बाजार में राशिद अखलाक, साकिब और यासिर अखलाक ने मंगलवार रात सरेआम गोलीबारी की थी। जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी। सवाल उठता है कि इनके पास कितने शस्त्र लाइसेंस हैं। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसकी पुलिस ने जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाली बात सामने आ गई।

यह भी पढ़ें: यूपी: बागपत में संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत, पड़ोसी के घर फांसी पर लटका मिला शव
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शाहिद अखलाक और उनके भाई राशिद अखलाक कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने दोनों भाइयों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला है, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली हैं। पुलिस का दावा है कि शाहिद अखलाक के पास रिवाल्वर का लाइसेंस है। हिस्ट्रीशीट खुली है, इसके बावजूद उनको शस्त्र लाइसेंस कैसे मिला, इसकी जांच पड़ताल शुरू हो गई है। 

कई बार भेजी निरस्तीकरण की रिपोर्ट

पुलिस दावा करती कि शाहिद अखलाक के शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट कई बार डीएम को भेजी है। लेकिन लाइसेंस निरस्त नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव से पहले 25 मार्च 2019 में भी रिपोर्ट भेजने की बात कही है। सवाल उठता है कि आखिर प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस को निरस्त क्यों नहीं किया।

कहां से आए इतने हथियार

मंगलवार को राशिद अखलाक, साकिब व यासिर अखलाक समेत कई लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं थीं। जिससे गुदड़ी बाजार में दहशत का माहौल बना था। पुलिस बताती है कि शाहिद अखलाक के अलावा किसी पर कोई शस्त्र लाइसेंस नहीं है। ऐसे में सवाल है कि राशिद समेत अन्य आरोपियों के पास कहां से इतने हथियार आए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: मेरठ-दिल्ली रोड पर आज भारी वाहन प्रतिबंधित, ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान, अतिरिक्त फोर्स तैनात

फुटेज क्यों छुपाई जा रही

शाहिद अखलाक के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे है। जिसमें सारी वारदात कैद हो गई। पुलिस को दो फुटेज दी गई, जिसमें मारपीट और पथराव हो रहा है। लेकिन वह फुटेज पुलिस को नहीं मिली, जिसमें राशिद, साकिब और यासिर गोलियां चला रहे हैं। जबकि पुलिस दावा करती है कि सबसे ज्यादा गोली राशिद अखलाक ने गोली चलाईं थीं।

पूर्व सांसद का शस्त्र लाइसेंस निरस्त होगा

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पूर्व सांसद शाहिद अखलाक कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके पास रिवाल्वर का लाइसेंस है। जिसकी निरस्तीकरण की रिपोर्ट 25 मार्च 2019 को लोकसभा चुनाव से पहले प्रशासन को दी थी। अब फिर उसका रिमाइंडर भेजा गया है।
विज्ञापन

गुदड़ी बाजार में सरेआम दबंगई - फोटो : अमर उजाला
दबिश और सेटिंग का खेल  

गुदड़ी बाजार में सरेआम दबंगई करने वाले पूर्व सांसद अपने भाई, बेटे व भतीजे को बचाने में लगे हैं। वहीं पुलिस दबिश देने का नाटक कर रही है। जबकि पुलिस आरोपियों से लगातार फोन पर संपर्क कर गिरफ्तार होने की बात कर रही है। 

पूर्व सांसद के भाई राशिद अखलाक ने गोलियां चलाई हैं, इसका प्रमाण पुलिस के पास है। पुलिस का दावा है कि कई बार आरोपियों की तलाश में पूर्व सांसद और उनके भाई के घर पर दबिश दी। लेकिन आरोपी घर से भाग गए। जिनको पकड़ने के लिये पुलिस ने जाल बिछाया है। पुलिस ने फोन पर आरोपियों से बात की। जिसमें राशिद अखलाक को देने की बात चली।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला पड़ताल: कहीं बन रहे सिलेंडर तो कहीं केमिकल का कारोबार, अवैध धंधे खुलेआम, अफसर बने अनजान

इसके बावजूद भी आरोपियों ने पुलिस को गच्चा दे दिया। मंगलवार रात सेटिंग का खेल चला, लेकिन आरोपी नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने फजीहत से बचने के लिये दबिश देने का नाटक किया। पुलिस ने आरोपियों पर दबाव बनाने का कोई भी प्रयास नहीं किया। 

समझौते की बात चली 

जिन दोनों लोगों को गोली लगी है, वह अभी अस्पताल में है। चर्चा है कि घायलों के परिजनों से आरोपियों की सेटिंग हो गई। दोनों में समझौते की बात चल रही है। हालांकि पुलिस दावा करती कि आरोपियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई है। उनकी गिरफ्तारी जरूर होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें