फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास करेगा 963 फ्लैट की नीलामी

Mon, 01 Jan 2018 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्डिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आवास एवं विकास जागृति विहार विस्तार योजना में खाली पड़े सभी 963 फ्लैटों की नीलामी करेगा। विस्तार योजना को आगे बढ़ाने के लिए लखनऊ आवास विकास मुख्यालय की ओर से यूपी में सभी फ्लैट योजना में नीलामी के निर्देश दिये गये हैं। ठंडे बस्ते में पड़ी फ्लैट योजना नीलामी के बाद रफ्तार पकड़ सकती है। 15 जनवरी को विभाग शास्त्रीनगर सेक्टर- 3 स्थित सामुदायिक केंद्र में इन फ्लैटों की नीलामी करेगा।
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद द्वारा विकसित जागृति विहार विस्तार योजना की फ्लैट योजना को रफ्तार मिल सकती है। अभी तक ये योजना फ्लाप ही रही है। आवास एवं विकास द्वारा जागृति विहार विस्तार योजना 2012 में शुरू की गई। जिसमें अभी तक 2300 फ्लैट तैयार कराये गये थे। ग्राहकों के टोटे ने विभाग की इस योजना को फ्लाप कर दिया। खाली पड़े फ्लैटोें को बेचने में विभागीय अधिकारियों के पसीने छूट गये। हालत यह हुई कि नई योजना के फ्लैटों को ही नीलामी द्वारा बेचा जाने का प्लान बनाया गया है। आवास एवं विकास शास्त्रीनगर के सामुदायिक केंद्र में 15 जनवरी को खाली पड़े 963 फ्लैट की नीलामी करेगा। जिसमें ग्राहकों को विशेष छूट देने की तैयारी है। सभी खाली पड़े फ्लैटों की कीमत करीब 125 करोड़ रुपये है। लखनऊ से जारी निर्देशों के बाद विभागीय अधिकारियों ने नीलामी के लिए प्लान तैयार कर लिया है। फ्लैट पसंद करने वाले ग्राहकों के पास नये साल के पहले महीने में यह सुंदर मौका होगा। 

  साइज             कितने फ्लैट बचे हैं
32 वर्ग मी.        458
57 वर्ग मी.        265   
64 वर्ग मी.        183 
100 वर्ग मी.      28 
127 वर्ग मी.     29 
कुल योग          963

वर्जन -      
इस योजना मेें खाली पड़े सभी 963 फ्लैट की नीलामी 15 जनवरी को होगी। जागृति विहार विस्तार योजना को आगे बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से यह अच्छा मौका साबित होगा। फ्लैट नीलामी के बाद योजना में भूखंड आवंटन प्रक्रिया का रास्ता भी साफ होगा।     नरेश बाबू -  संपत्ति अधिकारी, आवास एवं विकास   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें