मेरठ। आवास एवं विकास परिषद में मंगलवार को जागृति विहार विस्तार योजना संख्या 11 के फ्लैट को रियलिटी दरों पर बेचा गया। संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 16 जून तक विशेष पंजीकरण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण खोले गए थे। मंगलवार को दफ्तर में ही आवंटन ड्राॅ किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 21 आवेदकों में से 14 आवेदकों को सहमति के आधार पर तथा जिन फ्लैटों पर एक से अधिक आवेदन आए उनके बीच लॉटरी ड्रॉ कराया गया। उन्होंने बताया कि तीन करोड़ सत्तर हजार रुपये की संपत्तियां बेची गई। इस दौरान फ्लैट पाकर कुछ आवेदकों की आंखों में खुशी के आंसू भी आ गए। इस दौरान उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह कुमार, परीक्षण अभियंता राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता आफताब अहमद, एसपी सिंह, सहायक दीपांशु बंसल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो