फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्षों से मुख्यमंत्री ने की भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने पहल करते हुए पार्टी के लिए काम कर रहे पूर्व मंंडल अध्यक्षों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई। विवेक रस्तोगी ने बताया कि मेरठ महानगर में 84 पूर्व मंडल अध्यक्ष कार्य कर रहे हैं, इनमें से 28 पूर्व मंडल अध्यक्षों की मुख्यमंत्री से मुलाकात हो चुकी है। बचे हुए 56 पूर्व मंडल अध्यक्षों की मुख्यमंत्री से अभी तक मुलाकात नहीं हुई थी। इन कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 49 पूर्व मंडल अध्यक्षों से भेंट करके उनका कुशल क्षेम पूछा।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष की इंस्पेक्टर नौचंदी से भिड़ंत
भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय प्रभारी अभय सिंह हैलीपेड पर जाने के लिए पुलिस लाइन के गेट पर खड़े थे। नौचंदी इंस्पेक्टर ईलम सिंह ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। इसे लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी इंस्पेक्टर से भिड़ गए। दोनों में जमकर कहासुनी हुई। विवेक रस्तोगी ने कहा कि अभय सिंह के पास अंदर जाने के लिए पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें