मुंडाली। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण मुंडाली गांव में अल्लादिया के मकान की बाहरी दीवार ढह गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिस समय दीवार गिरी, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ी जनहानि टल गई। मकान को मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। पीड़ित अल्लादिया ने बताया कि वह एक गरीब किसान है। दीवार दोबारा बनाने में हजारों रुपये की लागत आएगी, जिससे उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने राजस्व विभाग की टीम से मौके पर पहुंचकर गरीब परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है।
-