फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

472 भवनों पर लगा गृहकर, अब करेंगे निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
- भवन का कोई सबूत नहीं होने पर निर्माण पर था प्रतिबंध
विज्ञापन


हस्तिनापुर। नगर पंचायत द्वारा 21 अगस्त से चलाए गए भवन कर अभियान के अंतर्गत मंगलवार तक 472 घरों पर गृह कर लगाया गया है। इससे इन घरों के स्वामी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी मर्जी से अपने घरों का निर्माण कर सकेंगे।
पांडव नगरी में कई दशकों से चली आ रही गृहकर की मांग पूरा होने से ऐतिहासिक नगरी के लोग उत्साहित हैं। नगर पंचायत द्वारा 21 अगस्त को भवन पर कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि मंगलवार तक 472 घरों के मालिकों ने गृहकर की रसीद कटवाई है। इससे नगर पंचायत को 1.95 लाख रुपये कर वसूली हुई है। गृहकर के साथ-साथ जल कर से भी नगर पंचायत को 45 हजार रुपये की वसूली हो चुकी है।
विज्ञापन

न्यू ब्लॉक कॉलोनी निवासी सुभाष, देवव्रत, कृष्ण ढाली आदि ने बताया कि गृहकर लगने से अब वह अपने पुराने घरों को तोड़कर नए घरों का निर्माण कर सकेंगे। अभी तक उनके पास घरों का सरकारी सबूत नहीं था। इस कारण घरों के नए निर्माण पर नगर पंचायत द्वारा प्रतिबंध था। अगर कोई निर्माण करता था तो नगर पंचायत की टीम निर्माण कार्य को रुकवा देती थी।
विज्ञापन



गृह कर के साथ-साथ मिल रहा जलकर
गृह कर लगवाने के लिए लोग अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। नगर पंचायत की टीम प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर सर्वे कर रही है। इसके बाद गृह कर की रसीद काटी जा रही है। इसके साथ ही जलकर भी अनिवार्य है। लोग भवन कर के साथ-साथ जलकर भी जमा कर रहे हैं। इससे नगर पंचायत का राजस्व भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें