मकान की छत गिरी, एक की मौत और कई घायल
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में बिजनौर के गांव पेद्दी में मकान गिरने से मलबे में दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री समेत परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। मलबे में दबकर घायल हुई किशोरी को मेरठ रेफर किया गया है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एसडीएम, सीओ, तहसीलदार ने मौके का मुआयना किया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेद्दी निवासी जाफर अब्बास (60) शुक्रवार को पत्नी शमां, बेटे मेहंदी, मंगलू, जाकिर, मेहंदी की पत्नी अलीना और बेटी इशरत के साथ घर पर मौजूद था। इशरत दिन में करीब साढ़े दस बजे गैस के चूल्हे पर चाय बना रही थी। परिवार के बाकी सदस्य कमरे में थे। अचानक ही मकान की छत भरभराकर गिर गई। मकान की छत गिरते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। कुछ सदस्य कमरे से निकलकर बाहर की ओर भागे। जाफर अब्बास, इशरत मलबे में बुरी तरह दब गए।