फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मकान गिरा, मां-बेटी घायल

विज्ञापन
लावड़- खरदौनी गांव में बारिश से गिरा मकान। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
लावड़। खरदौनी गांव में बारिश के चलते महिला उम्मेदन का मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से महिला व उसकी बेटी मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं। पड़ोसियों ने किसी तरह मां-बेटी को मलबे से बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया।
विज्ञापन

उम्मेदन के पति सिराजुद्दीन की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वह मजदूरी कर अपना भरण पोषण करती है। उम्मेदन के घर पर उसकी बेटी तहजुबा और दामाद आमिर आया हुआ था। रविवार देर रात व सोमवार की सुबह हुई तेज बारिश के कारण उसका मकान गिर गया। मकान के मलबे में उसके घर का सामान नष्ट हो गया और मां-बेटी घायल हो गई। प्रधान सनव्वर चौहान जानकारी मिलने पर पीड़िता के घर पहुंचे और अधिकारियों से मिलकर मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें