शॉर्ट सर्किट से लगी आग से जली वैन। (फलावदा)
फलावदा। गडीना मार्ग पर व्यापारी के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से वहां खड़ी मारुति वैन व घर में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग से मकान की दीवारों और छत में दरारें आ गई।
कस्बा निवासी व्यापारी एजाज पुत्र हारुन ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे अचानक मकान में बिजली का शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इनवर्टर-बैटरी और मारुति वैन खड़ी थी। उसमें आग लग गई। आग लगने से मारुति वैन सहित काफी सामान जल गया। एजाज ने बताया कि इसके अलावा फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, इनवर्टर-बैटरी, छत के पंखे और बिजली के केबल बोर्ड फर्नीचर व घरेलू सामान, बेड, सेफ अलमारी संदूक और अन्य कीमती सामान जल गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि मकान में दरारें आ गई। आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक सामान जल चुका था। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।