फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘होठों पर गंगा हो हाथों में तिरंगा हो’

Sun, 28 Jan 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस की धूम रही। चहुंओर हाथों में तिरंगा नजर आया। सांस्कृतिक गीतों के माध्यम से होठों पर गंगा हो हाथों में तिरंगा हो आदि गीत प्रस्तुत किए गए। स्कूल परिसरों, चौराहों व पार्कों को रंगोली से सजाया गया। स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अतिथियों ने ओजपूर्ण भाषण देकर नई पीढ़ी में देशभक्ति के अंकुरों का रोपण किया। 
विज्ञापन

 श्री सनातम धर्म कन्या हाई स्कूल कंकरखेड़ा में प्रबंधक राजदीप गुप्ता व समिति के लोगों ने ध्वजारोहण किया। हमी दीया स्कूल खेरनगर में प्रधानाचार्या इरफानी बेगम ने ध्वजारोहण किया। सनातन धर्म बालिका इंटर कालेज कैंट में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रेसकोर्स रोड स्थित मूक बाधिर विद्यालय में मुख्य अतिथि कमला मदान व विशिष्ट लेफ्टिनेंट कर्नल मौलिक चंद्रा का बच्चों ने बूके भेंट कर स्वागत किया। कनोहरलाल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रचार्या ने ध्वजारोहण किया। शताब्दी नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रधानाचार्या सरला ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। बाल शिक्षा मदिंर में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। श्रीराम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य कोर ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। इनर व्हील क्लब के द्वारा प्राथमिक विद्यालय सोफीपुर  में गणतंत्र दिवस मनाया। सेंट जेम्स स्कूल कंकरखेडा में प्रधानाचार्य नवीन सिंह ने ध्वजारोहण किया। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में रक्षापुरम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केएल इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य सुधंाशु शेखर ने ध्वजारोहण किया। मिलेनियम पब्लिक स्कूल में चेयरमैन मदन शर्मा ने ध्वजा रोहण किया। माय पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। नोबल पब्लिक स्कूल गढ़ रोड पर ध्वजारोहण किया गया। सार्पेन पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। कमला देवी इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन अमित गिरि ने ध्वजारोहण किया। राधागोविन्द स्कूल , शोभित विवि में ध्वजारोहण किया गया। कुलपति शक्ति देव मुखर्जी व शिक्षकों ने एक साथ ध्वजारोहण किया। ट्राईडेंट कालेज ऑफ ऐजूकेशन परतापुर में ध्वजारोहण किया गया। भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सरदार नानक सिंह गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। गांधी पब्लिक स्कूल में चेयरमैन किशन कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। नेहरू एकेडमी, मेट्रो पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया। जेहरा पब्लिक स्कूल व मिनाक्षी पब्लिक स्कूल तथा बचपन प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। 

सेंट मेरीज एकेडमी में फहराया तिरंगा
मेरठ। सेंट मेरीज एके डमी कैंट में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। मुख्य अतिथि कर्नल क्यू.एच.क्यू नाइन इंफेेंट्री डिविजन कैंट कर्नल सुमित कपूर मौजूद रहे। प्रिंसिपल रेवरेन ब्रदर डेनिस जोसफ ने झंडा फहराया। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल अनूप किरो, ब्रदर ब्रिटो व एक्स मेरियन उपस्थित रहे। छात्रों ने लघु नाटिका, नृत्य, गायन व वादन की प्रस्तुति दी। प्राइमरी विभाग के छात्रों ने सुंदर गीतों पर नृत्य किए। अंत में सभी ने पतंग उड़ाई। एक्स मेरियन एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट मैच का भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम सिटी मुकेश चंद्रा ने शुभारंभ किया। सेंट मेरीज की टीम ने खेलते हुए 25 ओवर में 160 रन बनाए। जवाब में एक्स मेरियन की टीम ने 2 विकेट खोकर 164 रन बनाए। इसमें अध्यक्ष नीरज नारंग ने रिपोर्ट पढ़ी। संरक्षक व प्रिंसिपल रेवरन ब्रदर डेनिस जोसफ को एक्समा की ओर से सम्मानित किया गया। संचालन विपुल सिंघल व सचिव राजीव गोयल ने किया। उपाध्यक्ष ऐनुद्दीन शाह ने सभी का आभार जताया। राजा बलूनी, अंकित सिंघल, विक्रम चड्ढा, पल्लव गर्ग, ट्रेजरार प्रभाकर अग्रवाल ने सहयोग दिया वहीं दूसरी ओर आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट में मुख्य अतिथि मेजर जनरल के मनमीत सिंह जीओसी पश्चिम यूपी सब एरिया ने झंडा फहराया। विशिष्ट अतिथि परमिंदर कौर अध्यक्ष आवा चेयरपर्सन एफडब्लूओ रहीं। अन्य अतिथियों में ब्रिगेडियर सुशील मान डिप्टी जीओसी पश्चिम यूपी सब एरिया व कर्नल ट्रेनिंग योगेश जोशी रहे। प्रिंसिपल डॉ. रीटा गुप्ता ने स्वागत किया। वाइस प्रिंसिपल संतोष डोभाल, सीनियर कोर्डिनेटर, बिन्नी बासवानी, आभा चांदना, वीना अरोड़ा, गौरव साहा, उषा सहरावत ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


इंटर कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
मेरठ। गणतंत्र दिवस पर कालेजों में देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य अतिथि अशोक गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि सतेंद्र जैन ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी। प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार ने आभार व्यक्त किया। राम सहाय इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि प्रकाश निधि शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रबंधक रजनीश प्रकाश त्यागी ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य डॉ. सुखनंदन त्यागी ने गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी। कैलाश चंद, सुनील कुमार, सुग्रीव सिंह, मंजुल त्यागी आदि मौजूद रहे।  तेजगढ़ी स्थित डॉॅ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में  मुख्य अतिथि धम्मदीप सिंह ने झंडा फहराया। प्रबंधक  श्याम सिंह बौद्ध , प्रधानाचार्य डॉ. आरपी सिंह डिग्री कॉलेज, कंछिद सिंह, श्याम सिंह ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक  विनोद कुमार सिंघल व प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने ध्वजारोहण किया। सुभाष बाजार स्थित बीएवी इंटर कॉलेज में अध्यक्ष वेदप्रकाश दीक्षित, प्रबंधक रजनीकांत शर्मा,  प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज में डायरेक्टर अशोक गुप्ता, प्रधानाचार्या बबीता गुप्ता व पद्मनारायण गुप्ता ने झंडा फहराया। स्वामी पाड़ा स्थित आर्य कन्या इंटर कालेज में  प्रधानाचार्या रेनु यादव ने झंडा फहराया। संचालन कल्पना सहाय ने किया। हापुड़ रोड स्थित मोहसिना इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि मेयर सुनीता वर्मा  व पूर्व विधायक  योगेश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक मोहसिना खान एवं प्रधानाचार्य नूर अहमद खान व आजान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।  मिशन कंपाउंड स्थित सेंट थोमस गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ. आशा के नॉथन ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं द्वारा अनेक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने रैली भी निकाली। थापर नगर स्थित खालसा कन्या इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया। प्रबंध समिति के सदस्यों ने प्रधानाचार्या डॉ. मनु भारद्वाज व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
 एनएएस कालेज में प्रबंध समिति के सचिव राजेंद्र शर्मा और सचिव अमित शर्मा, कालेज प्राचार्य डॉ. वीपी राकेश ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में डॉ. शिखा चतुर्वेदी, डॉ. रचना पाठक, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. संजय शर्मा, अभिषेक भाटिया, विकांत अदि मौजूद रहे। डॉ. अंबेडकर डिग्री कालेज में भी अध्यक्ष श्याम सिंह बौद्घ और कालेज के सचिव धम्मदीप सिंह बौद्घ ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य सी.डी. सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।


‘मुस्लिमों के दिल में हिंदुस्तान है और रहेगा’
मेरठ। शहर के मनसबिया और मदरसा इमदादुल इस्लाम में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मदरसों के बच्चों ने जहां तिरंगा लेकर नाअत और गजल सुनाई। वहीं मदरसा शिक्षकों ने बच्चों को देश की खूबियों का बखान किया। मनसबिया के प्रधानाचार्य अफजाल नकवी ने कहा कि देश के हित में सिर्फ नारेबाजी से काम नहीं चलेगा। देश के प्रति इज्जत दिल में होनी चाहिए। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय गुप्ता रहे। इस दौरान मौलाना उरूज, बाकर अली जैदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं सदर बाजार स्थित मदरसा इमदादुल इस्लाम में बच्चों को गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का पाठ पढ़ाया गया। जिसमें मदरसे के उपाध्यक्ष मौलाना मशहूदुर्रहमान शाहीन जमाली ने बच्चों को भारत देश का इस्लाम में महत्व बताया। उन्होंने बताया मोहम्मद साहब भी भारत देश को दिल से पसंद करते थे। जिनके आदर्शाें को आज पूरी दुनिया के मुस्लिम मानते हैं। उन्होंने कहा देश के मुस्लिमों के दिल में हिंदुस्तान है और हमेशा रहेगा। इस दौरान सदर इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल, सबइंस्पेक्टर इकराम अली खान सहित मदरसे के शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे। मदरसा दारूल उलूम इस्माइल नगर में शहर काजी जैनुस साजिददीन ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना कारी सलमान कासमी ने किया इस दौरान प्रधानाचार्य मौलाना मुनव्वर अली, मौलाना खुरशीद,मौलाना फुरकान,मौलाना अमीर सहित मदरसे का समस्त स्टाफ मोजूद रहा। उधर मदरसा इस्लामी अरबी अंदर कोट पर मदरसा प्रबंधक भैय्या गुलाम फरीदउददीन साबरी न राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में हाजी शम्स कादरी, मुफ्ती इश्तियाक, मौलाना शाहबुददीन, मौलाना कमर, मतीन खान, ताजदार अहमद, मुफ्ती रहमतउल्ला आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें