फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से होटल संचालक की मौत

विज्ञापन
दबथुआ में वन विभाग के क्षेत्र में लगी आग। ग्रामीण
विज्ञापन
- मेरठ-करनाल हाईवे पर बुबकपुर के पास सोमवार देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बुबकपुर के पास सोमवार देर रात हुए अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को उपचार के लिए कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल लेकर पहुंची। वहां से उसे अन्य अस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना जानी क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी 25 वर्षीय अंकुर चिकारा पुत्र बिट्टू उर्फ अमित सरधना क्षेत्र में नानू गंगनहर पुल के पास स्थित निर्वाणा होटल को किराये पर लेकर संचालित कर रहा था। सोमवार रात वह किसी कार्य से मेरठ गया हुआ था। देर रात बाइक पर होटल लौटते समय कंकरखेड़ा क्षेत्र से आगे मेरठ-करनाल हाईवे पर बुबुकपुर गांव के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही अंकुर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल कंकरखेड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस घायल को मोदीपुरम स्थित एसडीएम ग्लोबल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें