फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मवाना रोड पर सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार होटल कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक के परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मवाना रोड पर भगत लाइन के निकट स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। सिविल लाइन थाने के एसआई राम कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक की पहचान उमेश (29) पुत्र बसंत निवासी गंगानगर के रूप में हो गई। उमेश होटल में काम करता था। सोमवार रात घर से ही वह स्कूटी लेकर कहीं जाने के लिए निकला था। इंस्पेक्टर रमेश चंद शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें