फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी लापरवाही: बीमार महिला को अस्पताल में बंद कर गया स्टाफ, वार्ड ब्वॉय निलंबित, डॉक्टर का तबादला

Sat, 22 Jun 2019 06:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के फलौदा सीएचसी (अस्पताल) में भर्ती महिला को कमरे में बंद करने के मामले में सीएमओ ने वार्ड ब्वॉय को निलंबित कर दिया, जबकि अस्पताल में तैनात चिकित्सक और अन्य स्टॉफ का तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
प्रकरण की जांच एसीएमओ डॉ. बीके ओझा को सौंपते हुए तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जांच अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच प्रारंभ कर दी है। उन्होंने संबंधित लोगों के बयान भी लिए हैं।

पुरकाजी के गांव भैंसानी निवासी जयकुमार की 25 वर्षीया पत्नी सोनिया को शुक्रवार को बीमारी की हालत में फलौदा सीएचसी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल का स्टॉफ उसे कमरे में बंद कर चला गया था। 
विज्ञापन


महिला को लग रही ग्लूकोज की बोतल भी खाली होने पर खून से भर गई थी। महिला के साथ उसकी तीन साल की बेटी और ननद भी थी। उनके शोर मचाने पर घंटों बाद महिला को कमरे से बाहर निकाला गया।

Trending Videos
विज्ञापन

इस लापरवाही पर सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने सीएचसी पर तैनात वार्ड ब्वॉय संदीप कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित, चीफ फार्मास्टि नैनवाल कुंडियाल, फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार, स्टॉफ नर्स लवी सिंह वायलेट का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें कहां भेजा जाएगा, इस संबंध में अभी आदेश जारी नहीं हुए हैं। 

सीएमओ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके ओझा को सौंपी गई है। जांच कर आख्या तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उधर, जांच अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने फलौदा जाकर संबंधित लोगों के बयान भी लिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें