पीड़िता का आरोप है पंकज त्यागी ने पीड़िता को अपने घर में रखा। पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म करने, गर्भपात और नसबंदी करने का आरोप लगाया है। साल 2014 में मंदिर में शादी करना भी बताया। इस शादी को सार्वजनिक करने की बात पीड़िता ने पंकज से कही तो उसने उसकी पिटाई की।
पीड़िता के पिता के शिकायती पत्र पर पंकज त्यागी, उसकी पत्नी, बेटी-बेटा व रिश्तेदार शानू त्यागी और सुभाष त्यागी समेत छह लोगों पर मेडिकल थाने में केस दर्ज हुआ है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि उन पर कर्जा है।
हॉस्पिटल मालिक ने साजिश के तहत उनकी संपत्ति बिकवाकर यह कर्जा चुकाने की बात कही थी। उनके पास से एक कार और मोबाइल फोन भी लूट लिया। इसकी पुलिस अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बताया गया कि हॉस्पिटल मालिक की पत्नी अंजुल त्यागी ने तीन मुकदमे अलग-अलग थानों में इस युवती और उसके परिवार पर दर्ज कराए हुए है, जिनकी जांच अभी चल रही है।
जांच रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
हॉस्पिटल मालिक समेत छह लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पीड़िता के खिलाफ नाइंसाफी नहीं होगी। एसओ मेडिकल की जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अखिलेश कुमार, डीआईजी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/