कविता का आरोप है कि नोटिस मिलने के बाद से ही आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उसके घर बदमाश भेजकर धमकी भी दी है। न्यायालय के आदेश पर नरसेना थाना पुलिस ने मेरठ निवासी सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामले में न्यायालय के आदेश पर अस्पताल के संचालक दंपती समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी बुलंदशहर