मेरठ। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी में 13 से 16 जनवरी तक होने वाली फेडरेशन इक्वेस्टि्रयन इंटरनेशनल (एफईआई) की अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के लिए घुडसवारों का आना शुरू हो गया है। शनिवार से घुड़सवारी टीमों ने आरवीसी सेंटर में पहुंचना शुरू कर दिया। इस प्रतियोगिता में एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाइंग स्पर्धाएं आयोजित होगी। 13 जनवरी को ऑफिशियल कोर्स इंस्पेक्शन होगा। इसी दिन ड्रेसाज प्रतियोगिता होगी। 15 जनवरी को जंपिंग स्पर्धाएं होंगी। इसी तरह से क्रॉस कंट्री स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता के लिए आरवीसी सेंटर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 16 जनवरी को प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह होगा। संवाद