फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खुले सीवर में गिरा घोड़ा, क्रेन से निकाला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहियानगर क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में खुले सीवर का गटर लोगों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। 100 फुटा रोड स्थित अक्सा मस्जिद के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक घोड़ा अचानक खुले सीवर में गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिसे बाद में क्रेन की मदद से निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, घोड़ा चालक घोड़ा-तांगा लेकर 100 फुटा रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान घोड़े का पैर सड़क किनारे खुले पड़े सीवर मेन हॉल में फंस गया। संतुलन बिगड़ने के कारण पूरा घोड़ा सीवर के अंदर जा गिरा। घोड़े के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घोड़ा मालिक की मदद से राहत कार्य शुरू किया। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी घोड़े को बाहर नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेन से सफल बचाव

इसके बाद घोड़े को निकालने के लिए मौके पर क्रेन बुलाई गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बचाव अभियान चला। क्रेन की मदद से घोड़े को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। इस पूरी घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ लगी रही। इसी दौरान पूरी घटना की लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें