फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: होटल के बराबर में चल रहा था हुक्का बार, डीएम ने बैठाई जांच बिल्डिंग कराई सील

Sat, 08 Aug 2020 02:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Hookah bar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के नौचंदी थानाक्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने होटल के बराबर की इमारत में चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। हुक्का बार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें कुछ एक युवक कुछ युवतियों के साथ हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम अनिल ढींगरा ने इस पर जांच बैठा दी है। भवन को सील कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सूचना पर पुलिस नौचंदी क्षेत्र में गढ़ रोड पर होटल हाॅरमनी के बराबर में एक हुक्का बार पर छापा मारा। हुक्का बार का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें एक युवक लड़कियों के साथ हुक्का पी रहा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक अयान पुत्र नईम निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर 11 है। इस युवक पर नौचंदी थाने में मुकदमा भी दर्ज है। बताया गया कि छेड़छाड़ के मामले में युवक को जेल भी भेजा जा चुका है।  
विज्ञापन


वहीं इस मामले में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने मजिस्ट्रेट जांच बैठाते हुए एसडीएम सदर आईएएस अंकित खंडेलवाल को जांच सौंपी है। वहीं एमडीए उपाध्यक्ष को भी निर्देश दिए हैं कि वह इस भवन की जांच करें। इसके साथ ही हुक्का बार जिस परिसर में है उसे सील करने के भी आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें