आबूलेन, शास्त्रीनगर और सदर में हुक्का बार
पुलिस के अनुसार शहर के पास इलाकों में होटल, रेस्टोरेंट और कैफे में हुक्का बार चलता है। वीडियो वायरल कर लोगों ने कई बार पुलिस को जानकारी तक दी, इसके बावजूद होटल रेस्टोरेंट के मालिकों पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई।
अधिकारियों के दबाव में थाना पुलिस महज कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करती है। सवाल उठता है कि हाई कोर्ट नाराजगी के बाद पुलिस की नींद टूटेगी या फिर ऐसे ही जिले में हुक्का बार चलेंगे। भाजपा के नेता पुलिस अधिकारियों को हुक्का बार चलाने वाले होटल रेस्टोरेंट चलाने की सूची दे चुके हैं।
थानेदार और सीओ पर होगी कार्रवाई
- होटल, रेस्टोरेंट ओर कैफे में हुक्का बार को लेकर मेरठ, गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर समेत जोन के सभी जनपदों में अभियान चलाया जाएगा। हुक्का बार जहां भी चलता मिला तो संबंधित थानेदार और सर्किल सीओ पर भी कार्रवाई होगी। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश का पालन होगा। - राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन।