फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पदक विजेता कॉलेज की छात्राओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आरजीपीजी कॉलेज में पूर्व छात्रा सोमी टंडन की पुस्तक के विमोचन के साथ तीन नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की पूर्व छात्रा एवं भारतीय रक्षा लेखा सेवा की पूर्व रक्षा (वित्त) सचिव सोमी टंडन द्वारा लिखित पुस्तक माई जर्नी टू साउथ ब्लॉक का विमोचन भी किया गया। प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि छात्राओं की यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।
विज्ञापन

समारोह में एमए ड्रॉइंग एंड पेंटिंग की छात्रा काजल को विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर कुलाधिपति गोल्ड मेडल के लिए सम्मानित किया गया। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज से एमएससी (फूड एंड न्यूट्रिशन) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वाली तान्या त्यागी को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दिव्या (बीएससी-एनईपी), अक्शा (बीकॉम-एनईपी), तनु मलिक (एमए गृह विज्ञान), सुंदुस रजी (एमए मनोविज्ञान) और इफरा रिजवी (एमए हिन्दी) सहित द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. सोनिका चौधरी, डीन प्रो. अर्चना रानी, प्रो. सुनीता, प्रो. नीना बत्रा, प्रो. कुमकुम पारीख, डॉ. पूनमलता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें