सरूरपुर। सरूरपुर विद्यालय में सहनसरपाल जांगिड प्रतीक चिन्ह देते। स्वयं
सरूरपुर। गांव सरूरपुर खुर्द में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को इंचार्ज अध्यापक सहनसरपाल जांगिड के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। करीब दो दशक तक विद्यालय में सेवाएं देने वाले शिक्षक की सेवाओं को सराहा गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर से पहुंचे शिक्षकों और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी जांगिड को बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया। उन्हें रामायण भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। जांगिड़ ने सभी साथियों का आभार जताया। इस अवसर पर रचना शर्मा, मोहन दत्त शर्मा, संजय शर्मा, सुदेश कुमार, विनीत कुमार, देवाशीष, पायल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद