माछरा। क्षेत्र के गांव शोल्दा में मनीराम जन जागृति ट्रस्ट के तत्वावधान में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव शोल्दा में जन जागृति ट्रस्ट शोल्दा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हाईस्कूल के 120 एवं इंटरमीडिएट के 50 छात्र-छात्राओं का सम्मान विशिष्ट उपहार देकर किया गया। जिसका संचालन योगी बिजेंद्रनाथ कुमार शोल्दा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप मे योगी ओमकुमार पुंडीर, समाजसेवी एवं योगी मुनीष, दुुलीचंद उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य मनोज अधाना , कालीचरण, जगशरण उपाध्याय, सतवीर उपाध्याय, प्रदीप, योगी पूनम, नरेंद्र, दीपांशु कुमार, भूपेंद्र, नेपाल, बबलू, जितेंद्र, पूरन सिंह आदि रहे।