फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए पैदल मार्च
विज्ञापन

मेरठ। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने रविवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग कोे लेकर कमिश्नरी पार्क से बच्चा पार्क तक पैदल मार्च किया। संस्था के अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में निकले पैदल मार्च का उद्देश्य 11 अक्तूबर को मेरठ से दिल्ली जाने वाली यात्रा के लिए लोगों को जागरूक करना था। अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून आज देश की जरूरत बन गई है। अगर कानून बनाने में देरी हुई तो आने वाले समय में गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस यात्रा में हर घर से एक व्यक्ति तीन दिन का समय निकाले। मार्च में डॉ. जेवी चिकारा, सुशील सूरी, अतुल जैन, संजय त्यागी, मोहित जैन, आशीष सिंह, नीरज वशिष्ठ, हिमांशु गोयल, अर्जुन गोयल, सोमपाल सिंह, राजेंद्र गोयल, केके शर्मा, पीयुष अग्रवाल, मनोज रस्तोगी, अनीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें