फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता धावकों का सम्मान

विज्ञापन
दौराला-सकौती में नेपाल से नेपाल इंटरनेशनल दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड लेकर लौटे खिलाड़ियों का स् - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला। हाल ही में नेपाल में संपन्न हुई नेपाल इंटरनेशनल दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड लेकर लौटे धावकों का बुधवार को सकौती पहुंचने पर ग्रामीणों में जोरदार स्वागत किया। दोनों एथलीट की इस कामयाबी पर परिजनों में खुशी है।
विज्ञापन

ग्राम नंगली आजड़ निवासी शुभम पुत्र आत्माराम एवं अनुज पुत्र विजयपाल ने हाल ही में नेपाल में आयोजित नेपाल इंटरनेशनल दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दोनों ने उत्तराखंड की ओर से प्रतियोगिता में शरीक हुए। शुभम ने 200 मीटर दौड़ में एवं अनुज ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीते। शुभम के पिता आत्माराम खेती करते हैं तथा मां सुमित्रा देवी गृहणी हैं। दो भाई संजू व अंकित हैं। शुभम बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उधर, अनुज के पिता विजयपाल भी किसान हैं तथा मां ओमवती गृहणी हैं। उसका एक भाई राहुल है। अनुज 12वीं कक्षा का छात्र है। दोनों एथलीट प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद बुधवार को सकौती पहुंचे। जहां परिजनों के साथ ग्रामीणों ने दोनों एथलीट का जोरदार स्वागत किया। यहां पर सतेंद्र बजरंगी, कृष्ण कुमार, अनिल, अशोक भारद्वाज, शिवकुमार प्रधान, ओमकार, राजाराम, संतु प्रधान, आशीष जैन, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें