फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप: अमित मरिंडा समेत छह के खिलाफ केस दर्ज, बंगलूरू की जेल में बंद, फिर भी जानें कैसे चल रहा गैंग

Sun, 31 Aug 2025 03:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: छात्र नेता विनीत चपराना ने डीआईजी से शिकायत की, जिसके बाद मेडिकल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
हनीट्रैप। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह विवि के छात्र नेता विनीत चपराना ने कुख्यात बदमाश अमित मरिंडा समेत छह के खिलाफ मेडिकल थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 

विनीत चपराना ने डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी से शिकायत की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि अमित मरिंडा गैंग में सक्रिय सदस्य राधा चौधरी, सीमा चौधरी, हेम कुमारी उर्फ अंजलि, शैली चौधरी, हिस्ट्रीशीटर अनुज माखननगर और कुछ अन्य लोग शामिल हैं। ये हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से अवैध वसूली करते हैं। 
 

यह अधिकारियों को जो भी अपना प्रार्थना-पत्र देते है, उसमें अपना पता अलग-अलग दर्शाते है। इन्होंने जितने भी प्रार्थना पत्र दिए है या मुकदमे दर्ज कराए हैं, उन सभी में पता अलग दर्शाया गया है। ये लोग अधिकतम मुकदमे कोर्ट को गुमराह कर करवाते हैं।
 

विनीत के मुताबिक अमित चौधरी कई वर्षों से रंजिश रखता है, लगातार उसकी शिकायत होती रही है। पूर्व में भी अमित मरिंडा और राधा चौधरी ने उन पर गैंगरेप का फर्जी मुकदमा लिखवाया था। यह वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन है। अमित मरिंडा वर्तमान में बंगलौर की जेल में बंद है, लेकिन उसका नेटवर्क पूरी तरह चालू है। 
 
विज्ञापन

इसमें मुख्य रूप से अमित मरिंडा, राधा चौधरी, हिस्ट्रीशीटर अर्जुन माखननगर, शैली चौधरी, सीमा चौधरी और कुछ अज्ञात लोग शामिल है। राधा चौधरी पूर्व में भी चार फर्जी गैंगरेप के मुकदमे लगवा चुकी है। अलग-अलग जिलों से बहुत लोगों पर फर्जी हनीट्रेप कर अवैध वसूली कर चुके है। राधा चौधरी और उसकी मां सीमा चौधरी अभी तक करीब 50 से अधिक लोगों पर फर्जी गैंगरेप और अन्य मुकदमे लगवा चुके है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि मेडिकल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें