शेखूपुरा पाकिस्तान के मूल निवासी हैं 90 वर्षीय कृष्ण कुमार खन्ना। 1947 में बंटवारे के दौरान उन्हें हिंदुस्तान आना पड़ा। भारत के तमाम शहरों में घूमकर मेरठ में परिवार के साथ स्पोर्ट्स गुड्स का व्यापार जमाया। कृष्ण कुमार खन्ना अब अपनी जन्मभूमि पाकिस्तान में भ्रमण के लिए जाना चाहते हैं। लेकिन सरकार उन्हें वीजा नहीं दे रही। कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया तीन बार वीजा की अर्जी सरकार ने खारिज कर दी है। शर्त है कि कोई पाकिस्तानी उन्हें स्पांसर करे। इधर गंगाजल बिरादरी और खुदाई खिदमदगार के सदस्यों ने कहा कि वह कृष्ण खन्ना को इंसाफ दिलाएंगे। इसके लिए 25 अप्रैल को विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह से मुलाकात करेंगे।