फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत, साइकिल सवार दो घायल

विज्ञापन
होमगार्ड सावेज का फाइल फोटो। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला(मेरठ)। वलीदपुर गांव के सामने सोमवार सुबह एक बेकाबू कार ने पहले साइकिल सवार दो युवकों एवं इसके बाद बाइक सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे कार सवार को लोगों ने पीछा करके पकड़ लिया। वहीं, एंबुलेंस ने घायलों को मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। हालांकि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

लोईया गांव निवासी सावेज (25) पुत्र सलीम छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी एक वर्ष पूर्व रुहासा गांव निवासी युवती से शादी हुई थी। उनके एक माह की बेटी है। सावेज होमगार्ड था। वह सुबह करीब आठ बजे कंकरखेड़ा थाने से ड्यूटी करक ेलौट रहा था। वलीदपुर गांव के सामने पीछे से आ रही कार ने पहले दो साइकिल सवार मुकेश एवं धनपाल निवासी ग्राम भरोटा एवं इसके बाद सावेज की बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार ग्राम बौंगला हरिद्वार निवासी शरद कुमार पुत्र विजय कार लेकर भागने लगा परंतु लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। टोल एंबुलेंस ने घायलों को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। उधर, उपचार के दौरान सावेज ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेजने लगी परंतु परिजनों ने इनकार कर दिया। देर शाम तक घटना को लेकर तहरीर नहीं दी गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सावेज के पिता सलीम ने बताया कि सावेज के एक माह की बेटी है। बेटी की पहली ईद-उल अजहा को लेकर सावेज काफी खुश था। सावेज की मौत से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा है। उसकी मां निलोफर का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

चालक हिरासत में लिया
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है व उसकी कार भी पुलिस के कब्जे में है।- पंकज सिंह, सीओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें