फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shmali: ड्यूटी पर जाते समय बाइक से गिरे होमगार्ड, संदिग्ध हालात में मौत; दिल का दौरा पड़ने की आशंका

Thu, 06 Nov 2025 05:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शामली में सीडीओ के आवास पर तैनात होमगार्ड प्रमोद कश्यप की ड्यूटी पर जाते समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बाइक से गिरने के बाद परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी प्रमोद कश्यप (45) होमगार्ड के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी सीडीओ के आवास पर सुबह 8 बजे से लगती थी। गुरुवार सुबह रोज की तरह प्रमोद घर से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकले, लेकिन घर से कुछ दूरी पर ही वे चलती बाइक से अचानक गिर पड़े।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:UP: बाइक बोट व मोनाड घोटाला मामले में ईडी का शिकंजा, शिवलोकपुरी में बिजेंद्र हुड्डा के घर 12 घंटे की छापेमारी

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। प्रमोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की आशंका है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन

 

होमगार्ड के परिवार में पत्नी, 18 वर्षीय बेटा और एक छोटी बेटी है। प्रमोद की मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें